यहाँ कोई नियम नहीं, कोई बंदिश नहीं, बस वही बोलिए जो आपके अन्दर है, क्योंकि आपके अन्दर है भारत कि असली तस्वीर, तो छोडिये बनावटीपन, और आज निकाल डालिए मन कि भड़ास, अपनी रचना भेजने, अपनी बात कहने के लिए हमें मेल करें. editor.bhadohinews@gmail.com

रविवार, 3 जुलाई 2011

मृत्यु पत्र - अमर बलिदानी वीर नाथूराम गोडसे

प्रिय बन्धो चि. दत्तात्रय वि. गोडसे
मेरे बीमा के रूपिया आ जायेंगे तो उस रूपिया का विनियोग अपने परिवार के लिए करना । रूपिया 2000 आपके पत्नी के नाम पर , रूपिया 3000 चि. गोपाल की धर्मपत्नी के नाम पर और रूपिया 2000 आपके नाम पर । इस तरह से बीमा के कागजों पर मैंने रूपिया मेरी मृत्यु के बाद मिलने के लिए लिखा है ।
मेरी उत्तरक्रिया करने का अधिकार अगर आपकों मिलेगा तो आप अपनी इच्छा से किसी तरह से भी उस कार्य को सम्पन्न करना । लेकिन मेरी एक ही विशेष इच्छा यही लिखता हूँ ।
अपने भारतवर्ष की सीमा रेखा सिंधु नदी है जिसके किनारों पर वेदों की रचना प्राचीन द्रष्टाओं ने की है ।
वह सिंधुनदी जिस शुभ दिन में फिर भारतवर्ष के ध्वज की छाया में स्वच्छंदता से बहती रहेगी उन दिनों में मेरी अस्थि या रक्षा का कुछ छोटा सा हिस्सा उस सिंधु नदी में बहा दिया जाएँ ।
मेरी यह इच्छा सत्यसृष्टि में आने के लिए शायद ओर भी एक दो पीढियों ( Generations ) का समय लग जाय तो भी चिन्ता नहीं । उस दिन तक वह अवशेष वैसे ही रखो । और आपके जीवन में वह शुभ दिन न आया तो आपके वारिशों को ये मेरी अन्तिम इच्छा बतलाते जाना । अगर मेरा न्यायालीन वक्तव्य को सरकार कभी बन्धमुक्त करेगी तो उसके प्रकाशन का अधिकार भी मैं आपको दे रहा हूँ ।
मैंने 101 रूपिया आपकों आज दिये है जो आप सौराष्ट्र सोमनाथ मन्दिर पुनरोद्धार हो रहा है उसके कलश के कार्य के लिए भेज देना ।
वास्तव में मेरे जीवन का अन्त उसी समय हो गया था जब मैंने गांधी पर गोली चलायी थी । उसके पश्चात मानो मैं समाधि में हूँ और अनासक्त जीवन बिता रहा हूँ । मैं मानता हूँ कि गांधी जी ने देश के लिए बहुत कष्ट उठाएँ , जिसके लिए मैं उनकी सेवा के प्रति और उनके प्रति नतमस्तक हूँ , किन्तु देश के इस सेवक को भी जनता को धोखा देकर मातृभूमि का विभाजन करने का अधिकार नहीं था ।
मैं किसी प्रकार की दया नहीं चाहता और नहीं चाहता हूँ कि मेरी ओर से कोई दया की याचना करें । अपने देश के प्रति भक्ति-भाव रखना अगर पाप है तो मैं स्वीकार करता हूँ कि वह पाप मैंने किया है । अगर वह पुण्य है तो उससे जनित पुण्य पर मेरा नम्र अधिकार है । मुझे विश्वास है की मनुष्यों के द्वारा स्थापित न्यायालय से ऊपर कोई न्यायालय हो तो उसमें मेरे कार्य को अपराध नहीं समझा जायेगा । मैंने देश और जाति की भलाई के लिए यह कार्य किया है । मैंने उस व्यक्ति पर गोली चलाई जिसकी नीतियों के कारण हिन्दुओं पर घोर संकट आये और हिन्दू नष्ट हुए । मेरा विश्वास अडिग है कि मेरा कार्य ' नीति की दृष्टि ' से पूर्णतया उचित है । मुझे इस बात में लेशमात्र भी सन्देह नहीं की भविष्य में किसी समय सच्चे इतिहासकार इतिहास लिखेंगे तो वे मेरे कार्य को उचित ठहराएंगे ।
कुरूक्षेत्र और पानीपत की पावन भूमि से चलकर आने वाली हवा में अन्तिम श्वास लेता हूँ । पंजाब गुरू गोविंद की कर्मभूमि है । भगत सिंह , राजगुरू और सुखदेव यहाँ बलिदान हुए । लाला हरदयाल तथा भाई परमानंद इन त्यागमूर्तियों को इसी प्रांत ने जन्म दिया ।
उसी पंजाब की पवित्र भूमि पर मैं अपना शरीर रखता हूँ । मुझे इस बात का संतोष है । खण्डित भारत का अखण्ड भारत होगा उसी दिन खण्डित पंजाब का भी पहले जैसा पूर्ण पंजाब होगा । यह शीघ्र हो यही अंतिम इच्छा !

आपका
नाथूराम वि. गोडसे
14 - 11 - 49

BY: Vishvjeet singh 

इस पोस्ट पर आशुतोष का कथन.......
गाँधी से कोई व्यक्तिगत खुन्नस नहीं थी नाथूराम की..न ही कोई महत्त्वाकांक्षा थी इस वीर अमर हुतात्मा की..
गाँधी जी  ने देश की आजदी में योगदान दिया ये कोई नहीं झुठला सकता मगर पाकिस्तान प्रेम ,नेहरु प्रेम.देश विभाजन ,हिन्दुओं का अहित जाने अनजाने में इसकी जिम्मेदारी भी उनकी ही होती है...ये गाँधी का ही नेहरु प्रेम था जिसके कारन देश विभाजन हुआ और लाखो हिन्दू मारे गए...
अगर राष्ट्रपिता को देश आजाद कराने के लिए नमन हम करते हैं तो देश विभाजन और हिन्दुओं के विनाश की जिम्मेदारी के लिए भी वही राष्ट्रपिता याद आयेंगे... न की इतिहास की भूलो की जिम्मेदारी तय करने  के लिए हम नए राष्ट्रपिता को ढूढेंगे..
कहा भी जाता है की गाँधी के शारीर को नाथूराम ने मारा मगर नेहरु और उनके वंशज गाँधी की आत्मा को आज भी चीथड़े चीथड़े कर के राजघाट से लेकर इटली और स्विस तक बेचने में लगे हैं..
अच्छा हुआ गाँधी जी को नाथूराम ने मोक्ष दे दिया....नाथूराम के लिए बस चार पंक्तिया कहूँगा 

ऐ वीर तुझे है नमन मेरा
तुम राम कृष्ण की हो संतान
गाँधी को तुने दिया मोक्ष
ये याद रखेगा हिन्दुस्थान
..

हुतात्मा नाथूराम अमर रहें


शनिवार, 2 जुलाई 2011

देश का एकमात्र खुशहाल परिवार


कुछ महत्वपूर्ण सन्देश

१) १५ लाख करोड़ रुपये स्विस बैंकों से निकाल कर अन्यत्र छुपा दिए गए है.
२) चीन ने अपनी स्वयं की व्यवस्था से सिर्फ ४ सालों में ४३ किलोमीटर लंबा समुद्री पुल बना कर विश्व की सबसे तेज़ रफ़्तार की रेल चला दी, देखा चीनियों में "स्वदेसी" होने का गर्व !
३) हजारों देश भक्तों ने अपना बलिदान देकर अंग्रेजों से वतन को मुक्त कराया, आज कुछेक गद्दार फिर गुलाम बनाने को आतुर है !
४) अंग्रेज तो हमारा ४०० लाख लूटने में सैंकड़ों सालों तक डटे रहे पर हमारे अपने इन अंग्रेजों ने तो ६० सालों में ही हमें बर्बाद कर दिया , फिर भी ..........
५) कृपया मुलायम चमड़ें से बनी वस्तुओं यथा पर्श,जूते,बेल्ट आदि का बहिस्कार करें क्योंकि ये गाय माता की दुर्दशा की निशानी है.
६) क्या आपको मालूम है कि "लिपस्टिक"में छिपकली,गाय,सूअर आदि का खून इस्तेमाल होता है !   
जुगल किशोर सोमाणी , जयपुर

सुरेश कलमाड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट के चैंबर में उनके साथ चाय-नाश्ता कर रहे थे


तिहाड़ जेल में बंद 2जी और कॉमनवेल्थ घोटालों के आरोपी जेल में भी ऐश की जिंदगी गुजार रहे हैं। इन वीआईपी कैदियों को जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ चाय-नाश्ते, बैरक से आने-जाने, पूरी जेल में चाहे जहां घूमने और दूसरे आरोपियों से मिलने की पूरी छूट हासिल है।

ट्रायल कोर्ट के जज बृजेश कुमार गर्ग ने जब जेल का अचानक दौरा किया तो हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को जेल के अधिकारियों से मिलने वाली खुली छूट को देख कर हक्के-बक्के रह गए। कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी के मुखिया सुरेश कलमाड़ी जेल सुपरिंटेंडेंट के चैंबर में उनके साथ चाय-नाश्ता कर रहे थे। जज को 2जी घोटाले के आरोपियों की बैरक खुली मिली और आरोपी कहीं भी जाकर किसी से भी मिल सकते थे।

By:  mahabirparshad goel

डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज को दी गई रिपोर्ट में जज बृजेश गर्ग ने कहा, ‘ मैं सुरेश कलमाड़ी को जेल सुपरिंटेंडेंट के साथ चाय-नाश्ता करता देख कर हैरान रह गया। ’

जब गर्ग ने पूछा कि कलमाड़ी वहां क्या कर रहे हैं तो उन्हें जवाब मिला कि वह हॉस्पिटल जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जेल सुपरिंटेंडेंट चाय-नाश्ते पर कोई जवाब नहीं दे पाए। सुपरिंटेंडेंट से कलमाड़ी को दिए जाने वाले मेडिकल ट्रीटमेंट का पूरा रेकॉर्ड देने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स, 2जी स्पेक्ट्रम और नाल्को घोटालों के आरोपियों की बैरकों में ताला नहीं लगा था। हालांकि गर्ग को सभी आरोपी अपनी-अपनी सेल में ही मिले। गर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ यह पाया गया कि जेल अधिकारी गर्मी की छुट्टियों के दौरान जज के अचानक दौरे की उम्मीद नहीं कर रहे थे और जेल अथॉरिटीज़ से हाई प्रोफाइल कैदियों को खुली छूट मिली हुई थी, जिसकी वजह जेल अथॉरिटीज़ ही बता सकते हैं। ’

तिहाड़ के पुराने बाशिंदे भी इस स्पेशल ट्रीटमेंट से बाहर नहीं थे। नीतीश कटारा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए विकास यादव और विशाल यादव भी वहां सैर कर रहे थे। रिपोर्ट में कहा गया, ‘ विशाल यादव और विकास यादव तय वक्त से अलग जेल के गार्डन में घूम रहे थे। ’ जेल सुपरिंटेंडेंट इसकी भी कोई सफाई नहीं दे सके।

गर्ग ने कहा, ‘ ऐसा लगता है कि जेल अथॉरिटीज़ ने 2 मानक बना रखे हैं। एक हाई प्रोफाइल कैदियों के लिए और दूसरा बाकी सबके लिए। जेल अधिकारियों की कृपा से सेंट्रल जेल नंबर-4 में हाई प्रोफाइल कैदी बिना किसी रोक-टोक के रह रहे हैं। ’

केदारनाथ "कादर" की दो कविताये

"सूअर -नेता  "

 मेरा पागल मित्र 
नेता शब्द से 
और ज्यादा 
पगला जाता है 
वह सूअरों के
आने पर खुश होकर 
गली में नाचता  है
वह -कहता है 
नेताओं से -सूअर के बच्चे
हैं ज्यादा अच्छे
मेरी गली में आकर 
सफाई कर जाते हैं 
अपने स्तर की 
गन्दगी खाकर 
मगर नेता आकर 
चुनाव के समय
बस वायदे दिखाता है
सब के सब झूठे
मांगता है भीख
तुम्हारे वोट की
यही कहते हुए
मैं -सूअर से अच्छा हूँ
      

केदारनाथ "कादर"


"संसद तमाशा "

संसद का तमाशा तुम करवाते हो
तुम पलते हो पांच साल तक मुस्टंडे
जो दिखाते हैं संसद में अनाचार
करते हैं दुष्कर्म -तुम्हारी भावनाओं से
तुम्हारे हक़ का हर विधेयक
वेश्यालय की मजबूर  रंडी पर
उछाले गए रुपयों की तरह है
जहाँ सरकार तुम्हारी आँख के सामने 
एक एक कपडे उतारकर तुम्हारे 
खुद को तैयार करती है 
तुम्हारे साथ दुष्कर्म करने को 
तुमे ही तो चुना है अय्यासी के लिए 
जो करेगी तुम्हारे पूरे जीवन काल तक
तुम्हारी अंतर आत्मा का बलात्कार
सदन की बेशर्म कार्यवाही की तरह
तुम्हें चारों  खाने चित्त नंगा लिटाकर
तुम्हारे पोर पोर सुख को सोखती है 
और तुम बेचारे कुत्ते से , जीभ निकालकर
बस करते हो इंतजार पांच साल 
एक नए नेता से बलात्कार का   

केदारनाथ "कादर"
 kedarrcftkj.blogspot.com   

सिंहासन खाली करवाने की बारी है

वर्तमान समय में हमारा भारत देश किन हालातो से गुजर रहा है .सब वाकिफ हैं |एक तरफ जहाँ इसी देश में भोजन करते समय न जाने कितनी बार यह सोचना पड़ता है कि कौनसी
डिश (खाना ) खाया जाये |तो दूसरी तरफ आधे से भी ज्यादा आबादी जिसको दो वक्त का खाना नहीं मिल पाता है ..और कुछ को मिल जाता है तो भरपेट नहीं मिल पाता है |
खैर जो भी हालात है बहुत ही चिंता जनक हैं और दुःख और तकलीफों से भरे हैं |और बढती महंगाई और टैक्स में यह तकलीफ आग में घी डालने का काम करती है |आज भारत का आम आदमी इस सरकारी तंत्र कि व्यवस्था से त्रस्त है |जरूरत कि चीजों के पैसे बढाकर ..उसे बार यही तर्क दिया जाता है कि सरकारी घाटे कि भरपाई के लिय ऐसा किया गया है | सरकारे किस प्रकार आम आदमी कि जेब से पैसा निकलती हैं | इसका बहुत से लोगो को पता है परन्तु बहुत सा वर्ग ऐसा है जो जानते हुए भी अनजान है | तो आइये पह्ले यही जान लेते हैं कि आम आदमी से कितना पैसा वसूला जा रहा है |

कुछ उदाहरणों से समझते हैं ----
आपको अपने ओफिस में है आपको लंच करना है और आप घर से खाना नहीं लाए तो आप कहाँ करेंगे ?
उत्तर - जाहिर सी बात है किसी होटल या रेस्तरां में ?
ध्यान देना आपको यहाँ फ़ूड टैक्स चुकाना पड़ता है |

आप कोई सर्विस लेते हैं या देते है तो आपको सर्विक्स टैक्स चुकाना पड़ता है |
यदि आप घर खरीदते है तो आपको स्टाम्प ड्यूटी व् रजिस्ट्रेशन टैक्स देना पड़ता है |
आप आपनी गाड़ी या फिर अन्य कोई साधन से यात्रा करते हैं तो आपको यात्रा टैक्स व् सड़क टैक्स देना पड़ता है

इसके अलावा अगर आप व्यापार करते है तो और जानिय
आपको प्रोफेसनल टैक्स देना पड़ेगा
यदि आप जिस भी चीज को अपने राज्य से बाहर भेज रहे हैं तो आपको सेंट्रल टैक्स , कस्टम ड्यूटी टैक्स आदि देना होगा
यदि आपको अपने व्यापार में मुनाफा होता है तो आपको इनकम टैक्स देना होगा
आप अपनी फेक्ट्री में चीजे Manufeture करते हैं तो आपको एक्साइज ड्यूटी टैक्स चुकाना पड़ेगा
यही आपको छोड़ नहीं दिया जाता .....
यदि आपका व्यापार मिलियन में है तो इसके लिय आपको टर्नओवर टैक्स और न्यूनतम अल्टरनेटिव टैक्स चुकाना होगा |
इसके अलावा भी बहुत सारे ऐसे अवसर जहाँ पर हम सबकी जेब पर वार किया जाता है |

माना कि अर्थव्यवथा में कुछ टैक्सेज जरुरी हैं ...लेकिन ये कहाँ कि अर्थ व्येव्स्था है जहाँ के नागरिको कि खून पसीने कि कमाई को चोरी करके विदेशी बैंको में जमा किया जाता है और वहाँ नागरिक मात्र 20 रूपये पर आपनी जिंदगी गुजारने को मजबूर हो जाएँ ?
यहाँ पर यह भी जान लेना जरुरी है कि भारत का जो लगभग 400 लाख करोड रुपया काले धन के रूप में विदेशी बैंको में जमा है |वो यदि भारत कि अर्थ व्यवस्था में लगा दिया जाता है तो भारत में आने वाले 50 सालों तक कोई टैक्स कि जरूरत नहीं पड़ेगी | भारत से गरीबी एक दिन में मिटाई जा सकती है | भारत का प्रत्येक नागरिक चाहता है कि वो पैसा वापस आना चाहिय फिर सरकार उसको क्यों नहीं ला रही है ? इसका मतलब साफ़ है कि सरकार खुद चोर व भ्रष्ट है |
क्यों भारतवासी कि गाढ़ी कमाई को सरकार रोज रोज डीजल ,पेट्रोल कि कीमते बढाकर लुट रही है |?तर्क यह दिया जाता है तेल कंपनियों को घाटा हो रहा है |अगर उनको घाटा हो रहा है तो सरकार उस पैसे का उपयोग क्यों नहीं करती ,जो विदेशी बैंको में जमा है और काला धन है |
देश वासियों समय आ गया है |63 सालो में इन्होने बहुत लूट लिया है |अब और नहीं |खुद जाग जाओ नहीं तो वो दिन भी अब दूर नहीं जब आप सभी से आपकी सारी कमाई लुट ली जायेगी |अत : आब इनसे उमीद करना छोड़ दो और इन सभी को अपनी वोट कि ताकत से परास्त कर दो |आपके पास एक मात्र संवैधानिक अधिकार वोट का है | अब व्यवस्था परिवर्तन कि नितांत जरूरत है | क्योकि इनको देखा जा चूका है |
63 सालो में ही जब ये कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या करेंगे ? जितना लुटा है उसको वापस लाना है और आगे से न लुटें इसके लिय भी प्रतिबद्ध होना जरुरी है | अगर आज हम नहीं जागे तो भविष्य के जिमेद्दार हम ही होंगे |इनको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योकि ये कुछ भी कानून बना सकते है |और आम आदमी को लूट रहे हैं | बहुत से लोग ये सोचते हैं हमें फर्क नहीं पड़ता क्योकि हमें दो वक्त का खाना मिल रहा है ..लेकिन उनसे अनुरोध है कि आप आपनी कमाई का हिसाब लगाइए कि आप कितना कमाते है और कितना सरकार हर कदम पर आप से वसूल करती है | आपकी छोटी सी उदासीनता इस देश को गर्क की और ले जा सकती है और आपके छोटे से प्रयास से खुशहाली कि ओर अब फैसला आपके हाथ है ...अगर आज भी नहीं जागे तो फिर कुछ ही दिनों बाद कीमते फिर बढ़ा दी जायेंगी और वो ही रोना धोना .शुरू हो जाएगा ..कुछ होने वाला नहीं है .|तो देर करना गलत होगा |


तरुण भारतीय द्वारा प्रेषित

मंदिर के तहखाने से निकला एक टन सोना, 50000 करोड़ का खजाना

तिरुवनंतपुरम.केरल में 18 वीं सदी में बने पद्मनाभास्वामी मंदिर के तहखाने के एक कमरे से एक टन सोना निकला है। इसमें हजारों साल पुराने सोने के सिक्के और 9 फुट लंबी सोने की चेन शामिल है। साथ ही बड़ी मात्रा में हीरे जवाहरात भी इसमें पाया गया है।
एक अनुमान के मुताबिक मंदिर के एक ही तहखाने से करीब 50 हजार करोड़ रुपये मूल्य का खजाना मिला है। अभी मंदिर का दूसरा तहखाना खोला जाना बाकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस दौलत के दम पर पद्मनाभास्वामी मंदिर ट्रस्ट तिरुपति बालाजी ट्रस्ट को दौलत के मामले में पीछे छोड़कर देश का सबसे धनवान ट्रस्ट का खिताब हासिल कर सकता है। 

                                                                     orkut मित्र यश द्वारा प्रेषित 

शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

आखिर क्यों हम सहन करते हैं तिरंगे का अपमान



मित्रो, यह मात्र एक गज कपडे का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। जरा देखिये कैसे इसका अपमान किया जा रहा है। आखिर कैसे मिलेगी इन्हें सजा॥
By... B P S Chandel  09803512991
VISHIST AND JIVAN-DANI SADASHY
BHARAT SWABHIMAN(TRUST)

सभी ब्लोगर भाई बहनों तथा इस सन्देश को पढने वालो को मेरा सादर प्रणाम-- RUBI SINHA

आप सभी के सामने मैं एक विद्यार्थी हूँ. मैं लिखने पढने में निरा बेवकूफ हूँ, पर आप लोंगो के आशीर्वाद से कुछ सीखने की ख्वाहिश मंद हूँ. किसी साझा ब्लॉग का सञ्चालन कैसे होता है मुझे नहीं पता, फिर भी माननीय हरीश सिंह जी के आदेश पर इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया और यह सब आपके भरोसे पर किया है.  मैं आप सभी बड़े लोंगो तथा आर्कुट पर अपने 383 मित्रो से अनुरोध करना चाहूंगी की आप सभी मेरा सहयोग करे ताकि मैं कामयाब हो सकू. एक निवेदन मैं करना चाहूंगी. जिसे आप सब स्वीकार करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी..
हिंदुस्तान की  अवाज़  ग्रुप मेल पर जो विचार लोंगो के आते हैं, उनमे जो पठनीय होंगे उसे प्रकाशित करने की जिम्मेदारी मेरी होगी, साथ ही मैं एक और अनुरोध करना चाहती हूँ.  आज भ्रष्टाचार देश का एक ज्वलंत मुद्दा बन चूका है. भ्रष्टाचार चाहे एक रूपये का हो या एक करोड़ का, आपराधिक रूप से बराबर है. जहा भी आपको लगता है की भ्रष्टाचार हो रहा है. कुछ भी कारन से समाज का अहित हो रहा है. कोई व्यक्ति चाहे वह मंत्री, अधिकारी, नेता या चपरासी ही क्यों न हो यदि वह समाज विरोधी कार्यो में लिप्त है, चाहे वह कितना प्रभावशाली क्यों न हो, उसके बारे में अवश्य लिख भेजे. जहा भी लगता हो की कुछ गलत है, उसे आप लिख भेजे प्रकाशन की जिम्मेदारी मेरी होगी.
आप किसी के बारे में चाहे वह लेखक हो, पत्रकार हो, ब्लोगर हो, या राजनैतिक सामाजिक धार्मिक किसी भी क्षेत्र से जुदा हो, आप अपनी व्यक्तिगत भड़ास भी निकाल सकते है.
साथ ही साहित्यिक, धार्मिक, कहानी, कविता, गीत या ग़ज़ल भी भेज सकते है.
अब मैं अपने ब्लोगर भाई बहनों से अनुरोध करुँगी की इस साझा ब्लॉग को फालो कर और लेखक बन मेरा उत्साहवर्धन अवश्य करे.
                                   आपकी============== रूबी

हिंदुस्तान की आवाज़ - जिम्मेदारी रूबी सिन्हा को

मित्रो, इस मंच को बनाने का उद्देश्य सिर्फ इतना था की मेल ग्रुप हिंदुस्तान की आवाज़ में कुछ ऐसे मेल आते हैं, जिन्हें संजोकर रखने की आवश्यकता महसूस हुयी, दूसरा कारन यह है की कुछ लेखक बिना किसी बंदिश के कुछ भी लिखना चाहते है उन्हें नियमो व शर्तो से मतलब नहीं है. वही बहुत से ऐसे लोग है जो ब्लोगर नहीं है फिर भी लिखते हैं. ऐसे सभी लोंगो के लिए यह मंच है. जो अपने दिल की बात बेधड़क होकर कह सके. बिना किसी रोक टोक के. 
मेरे पास समय का अभाव है. मैं नहीं चाहता की " भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" के लगातार बढ़ते कदम में अन्य कोई ब्लॉग रूकावट पैदा करे. लिहाजा मैं अपना अधिकतर समय सिर्फ और सिर्फ BBLM  को ही देना चाहूँगा. मैंने देखा है की रूबी जी अक्सर प्रचार प्रसार के कार्य में दिलचस्पी लेती हैं. आर्कुट पर उनके करीब 350  मित्र हैं जो उनका सहयोग कर सकते हैं. बातचीत के उपरांत वे जिम्मेदारी लेने को तैयार हुयी. मैं उन्हें संचालक का दायित्व सौंप रहा हूँ. और पूर्ण रूप से विशेषाधिकार दे रहा हूँ. उम्मीद है की आप आपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगी. आपके सुखमय जीवन की शुभकामना. 
                                                                                       हरीश सिंह  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...