यहाँ कोई नियम नहीं, कोई बंदिश नहीं, बस वही बोलिए जो आपके अन्दर है, क्योंकि आपके अन्दर है भारत कि असली तस्वीर, तो छोडिये बनावटीपन, और आज निकाल डालिए मन कि भड़ास, अपनी रचना भेजने, अपनी बात कहने के लिए हमें मेल करें. editor.bhadohinews@gmail.com
rubi sinha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
rubi sinha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

सभी ब्लोगर भाई बहनों तथा इस सन्देश को पढने वालो को मेरा सादर प्रणाम-- RUBI SINHA

आप सभी के सामने मैं एक विद्यार्थी हूँ. मैं लिखने पढने में निरा बेवकूफ हूँ, पर आप लोंगो के आशीर्वाद से कुछ सीखने की ख्वाहिश मंद हूँ. किसी साझा ब्लॉग का सञ्चालन कैसे होता है मुझे नहीं पता, फिर भी माननीय हरीश सिंह जी के आदेश पर इस जिम्मेदारी को स्वीकार किया और यह सब आपके भरोसे पर किया है.  मैं आप सभी बड़े लोंगो तथा आर्कुट पर अपने 383 मित्रो से अनुरोध करना चाहूंगी की आप सभी मेरा सहयोग करे ताकि मैं कामयाब हो सकू. एक निवेदन मैं करना चाहूंगी. जिसे आप सब स्वीकार करेंगे तो मुझे ख़ुशी होगी..
हिंदुस्तान की  अवाज़  ग्रुप मेल पर जो विचार लोंगो के आते हैं, उनमे जो पठनीय होंगे उसे प्रकाशित करने की जिम्मेदारी मेरी होगी, साथ ही मैं एक और अनुरोध करना चाहती हूँ.  आज भ्रष्टाचार देश का एक ज्वलंत मुद्दा बन चूका है. भ्रष्टाचार चाहे एक रूपये का हो या एक करोड़ का, आपराधिक रूप से बराबर है. जहा भी आपको लगता है की भ्रष्टाचार हो रहा है. कुछ भी कारन से समाज का अहित हो रहा है. कोई व्यक्ति चाहे वह मंत्री, अधिकारी, नेता या चपरासी ही क्यों न हो यदि वह समाज विरोधी कार्यो में लिप्त है, चाहे वह कितना प्रभावशाली क्यों न हो, उसके बारे में अवश्य लिख भेजे. जहा भी लगता हो की कुछ गलत है, उसे आप लिख भेजे प्रकाशन की जिम्मेदारी मेरी होगी.
आप किसी के बारे में चाहे वह लेखक हो, पत्रकार हो, ब्लोगर हो, या राजनैतिक सामाजिक धार्मिक किसी भी क्षेत्र से जुदा हो, आप अपनी व्यक्तिगत भड़ास भी निकाल सकते है.
साथ ही साहित्यिक, धार्मिक, कहानी, कविता, गीत या ग़ज़ल भी भेज सकते है.
अब मैं अपने ब्लोगर भाई बहनों से अनुरोध करुँगी की इस साझा ब्लॉग को फालो कर और लेखक बन मेरा उत्साहवर्धन अवश्य करे.
                                   आपकी============== रूबी

हिंदुस्तान की आवाज़ - जिम्मेदारी रूबी सिन्हा को

मित्रो, इस मंच को बनाने का उद्देश्य सिर्फ इतना था की मेल ग्रुप हिंदुस्तान की आवाज़ में कुछ ऐसे मेल आते हैं, जिन्हें संजोकर रखने की आवश्यकता महसूस हुयी, दूसरा कारन यह है की कुछ लेखक बिना किसी बंदिश के कुछ भी लिखना चाहते है उन्हें नियमो व शर्तो से मतलब नहीं है. वही बहुत से ऐसे लोग है जो ब्लोगर नहीं है फिर भी लिखते हैं. ऐसे सभी लोंगो के लिए यह मंच है. जो अपने दिल की बात बेधड़क होकर कह सके. बिना किसी रोक टोक के. 
मेरे पास समय का अभाव है. मैं नहीं चाहता की " भारतीय ब्लॉग लेखक मंच" के लगातार बढ़ते कदम में अन्य कोई ब्लॉग रूकावट पैदा करे. लिहाजा मैं अपना अधिकतर समय सिर्फ और सिर्फ BBLM  को ही देना चाहूँगा. मैंने देखा है की रूबी जी अक्सर प्रचार प्रसार के कार्य में दिलचस्पी लेती हैं. आर्कुट पर उनके करीब 350  मित्र हैं जो उनका सहयोग कर सकते हैं. बातचीत के उपरांत वे जिम्मेदारी लेने को तैयार हुयी. मैं उन्हें संचालक का दायित्व सौंप रहा हूँ. और पूर्ण रूप से विशेषाधिकार दे रहा हूँ. उम्मीद है की आप आपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगी. आपके सुखमय जीवन की शुभकामना. 
                                                                                       हरीश सिंह  
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...